
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
ए सनम सुन मुझे यूँ तनहा छोड़कर न जा।
आईना दिल का संगदिल तू तोड़कर न जा॥
बहुत उदास नज़ारे हैं, ग़मज़दा है फ़जां।
जल रहे हैं मगर है मद्धिम सितारों का जहाँ॥
वफ़ा का रुख़ मेरे जीवन से मोड़कर न जा।
आईना दिल का संगदिल तू तोड़ कर न जा॥
चराग़ में है तू रोशन, तू ही ख़यालों में।
जवाब बन के है शामिल मेरे सवालों में॥
दिल के तारों को मोहब्बत से जोड़कर न जा।
आईना दिल का संगदिल तू तोड़ कर न जा॥
जख़्म रिसते हैं, तमन्ना लिख रही है ग़ज़ल।
बिन तेरे सूना मेरी आस का ये ताजमहल॥
दे दस्तक तू इस महल को छोड़कर न जा।
आईना दिल का संगदिल तू तोड़ कर न जा॥
ए सनम सुन मुझे यूँ तनहा छोड़कर न जा।
आईना दिल का संगदिल तू तोड़कर न जा॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments