
0 Bookmarks 66 Reads0 Likes
१.
कागा उड़ जा तू कहीं,
अंगना में मत डोल।
पिय बिन बेकल हिय रहे,
बरखा का क्या मोल॥
२.
हौले-हौले से बरस,
ओ बैरन बरसात।
पिय आवन की आस है,
काहे अगन लगात॥
३.
बदरा बच-बच चालियो,
बरखा लियो थिराय।
नार-नवेली लजवंती,
बिजुरी देख डराए॥
४.
झूमे धरती देखकर,
श्याम घटा घनघोर ।
कांधों पर हल सज गये ,
मन में उठे हिलोर॥
५.
गरज- गरज कर झूम कर,
बरस रही बरसात।
भींग रहा मन-बावरा,
लजारहे हैं गात॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments