बचा रहेगा शहर's image
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

दुनिया के हर इलाक़े में
शहर पूरी तरह जंगल नहीं होगा 
बची रहेगी सड़क
जुते दिखेंगे खेत
चलता रहेगा सारा कारोबार 
जस का तस
नयी-नयी उम्मीदों के साथ
जब तक बचा रहेगा
एक भी आदमी
जब तक
उसके भीतर ज़िन्दा रहेगा
एक भी ऊर्जावान कलाकार। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts