वो पुराना मकान's image
0 Bookmarks 65 Reads0 Likes

सड़क के उस पार
गली के अंत पर 
एक पुराना सा 
मकान खड़ा है 
जर्जर जीर्ण मकान। 
एक समय था 
जब चमकती थीं दीवारें, 
खिड़कियाँ और रोशनदान, 
रौनक़ें लगी रहती थीं 
बहू, बेटियों, बच्चों से, 
आज वीरान किसी 
नए उत्सव की उम्मीद 
मन के किसी कोने में दबाये 
जिए जा रहा है। 
शिकायत करे भी तो किससे, 
कोई नहीं आता जाता अब, 
अकेला, सिसकता, तरसता 
सुनसान खड़ा है। <

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts