सागौन का ठूँठ's image
0 Bookmarks 66 Reads0 Likes

घर के पीछे की ज़मीन पर
सागौन का एक ठूँठ खड़ा है 
टेढ़ा मेढ़ा बिना पात बिना पुष्प
बसंत में भी गुमसुम अकेला। 
 
कुछ लोग आए थे एक रोज़ 
पत्ते छींग गए सारे 
टहनियाँ जो हवा संग 
इठलाती फिरती थी
तोड़ ले गए सारे। 
 
ठंढ के ठिठुरन में निर्वस्त्र 
अनावृत निरुत्तर खड़ा है,
घर के पीछे की ज़मीन पर 
सागौन का एक ठूँठ खड़ा है।
 
कहने को तो 'ठूँठ' ही 
अब उसका

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts