
0 Bookmarks 51 Reads0 Likes
सभी पुरुष . . .
प्रवासी नहीं होते
लेकिन सभी स्त्रियाँ
होती हैं प्रवासी
छोड़ जातीं हैं
अपनी मिट्टी
अपने लोग
अपना गाँव-जवार
लहलहाते खेत-खलिहान
पोखर, अमराइयाँ, झूले
बचपन की सखियाँ
घर के आँगन में दबाये
कुछ गिलट की अशर्फ़ियाँ
तुलसी चौरे पर
छोड़ी हुई आस्था
जनेऊ वाले पत्थर
मौन महादेव
भोर का सूर्योदय
संध्या का सूर्यास्त
परिवार के लिए
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments