
0 Bookmarks 40 Reads0 Likes
चलो हँसने की कोई वजह ढूँढ़ते हैं,
जिधर ना हो कोई ग़म ऐसी जगह ढूँढ़ते हैं।
बहुत भटक लिए ज़िन्दगी के दौड़ में,
कहीं सुकून से बैठने की जगह ढूँढ़ते हैं।
मतलबी लोगों के बीच,
कोई साथ चलने वाला हमसफ़र ढूँढ़ते हैं।
अनजान सी गलियों में कहीं,
मंज़िल को पाने का रास्ता ढूँढ़ते हैं।
दूर हुए दोस्तों के साथ,
मुलाक़ात करने की वजह ढूँढ़ते हैं।
किसी अनजान की मदद कर,
उसके मुस्कुराने की वजह ढूँढ़ते हैं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments