अब ज़रूरी हो गया है's image
NaN min

अब ज़रूरी हो गया है

डॉ.  शिल्पा तिवारीडॉ. शिल्पा तिवारी
0 Bookmarks 49 Reads0 Likes

उलझनों की कश्मकश में, 
अब उम्मीदों की ढाल बनना  
ज़रूरी हो गया है।
 
नदियों से सीखो 
समुंदर को ढूँढ़ लेने का हुनर,
कि . . . अब मंज़िल को पाना  
ज़रूरी हो गया है।
 
फिर से चलो . . . 
कि अब चलना 
ज़रूरी हो गया है,
दुनिया की भीड़ से 
अब अलग होना 
ज़रूरी हो गया है।
 
कोई तो जगह होगी, 
जहाँ से न जाना होगा,
इस परिंदे का कहीं तो 
आशियाना होगा।<

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts