
0 Bookmarks 21 Reads0 Likes
जीवन में पैसे कमाने में,
सोशल स्टेटस मेन्टेन करने में
बाल उड़ गये।
अच्छे बेटे बने रहने में,
सारे रिश्तेदारी निभाने में।
बाल उड़ गये।
बीवी को फुसलाने में,
बच्चों को पढ़ाने में,
बेटियों के बाप बनने में।
बाल उड़ गये।
बाइक से कार,
कार से एस यू वी।
स्कार्पियो में तेल भरवाने में,
बाल उड़ गये।
अहमदाबाद में फ़्लैट,
औरंगाबाद में प्लॉट।
मुंबई में मकान लेने में,
बाल उड़ गये।
जीवन की आपाधापी में,
रोटी दाल से फ़ॉरेन टूअर।
तजुर्बा कमाने में,
बाल उड़ गये।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments