
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes
कैसे भूले बोस को, सौरभ हिन्दुस्तान!
क़तरा-क़तरा ख़ून का, उनका यहाँ क़ुर्बान!!
बच्चा-बच्चा बोस का, ऐसा हुआ मुरीद!
शामिल होकर फ़ौज में, होने चला शहीद!!
भारत के उस बोस की, गाथा बड़ी महान!
अपनी मिट्टी के लिए, छोड़ा सकल जहान!!
कब दुश्मन से थे झुके, जीए बोस प्रचंड!
नहीं गुलामी को सहा, सहा न कोई दंड!!
भारत उनकी आन था, भारत पहला धर्म!
भारत ही था बोस का, सबसे पहला कर्म!!
एक सभी से बात ये, पूछे आज सुभाष!
सौरभ क्यों है दिख रही, भारत माँ उदास!!
भारत माँ की कोख पर, होता अब अफ़सोस!
कायर, धोखेबाज़ जने, नहीं जने क्यों बोस!!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments