एक-नेक हरियाणवी's image
NaN min

एक-नेक हरियाणवी

डॉ.  सत्यवान सौरभडॉ. सत्यवान सौरभ
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

धर्म-कर्म का पालना, गीता का उपदेश।
सच में हरि का वास है, हरियाणा परदेश॥
 
अमन-चैन की ये धरा, है वेदों का ज्ञान।
भूमि है ये वीर की, रखें देश की आन॥
 
हट्टे-कट्टे लोग हैं, अलग-अलग है भेष,
पर हरियाणा एक है, न कोई राग द्वेष॥
 
कुरुक्षेत्र की ये धरा, करें कर्म निर्वाह।
पानीपत मैदान है, ऐतिहासिक गवाह॥
 
चप्पे-चप्पे हैं यहाँ, बलिदानी उपदेश,
आंदोलन का गढ़ यही, जिससे भारत देश॥
 
मर्द युद्धों को पलटते, पदक जीतती बीर।
एक-नेक हरियाणवी, सिखलाते हैं धीर॥
 
मेल-जोल त्योहार में, गीतों का परिवेश,
मानवता का पालना, गाये प्रेम सन्देश॥ 
 
माथे इसके सरस्वती, कहते वेद विशेष।
सच में हरि का वास है, हरियाणा परदेश॥

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts