
0 Bookmarks 68 Reads0 Likes
चलो लौट चलें घर अपने
यहाँ लूटमार मची है
पद, मैत्री, अपनापन
ऊँचे दामों पर खरीदे जा रहे हैं।
चलो लौट चलें घर अपने
दीवारें बुलाती हैं।
वे दीवारें साक्षी हैं
तुम्हारी तपन
तुम्हारे पसीने की।
तुम्हारा सुर्ख चेहरा
उन दीवारों ने जज़्ब कर लिया है।
उन्हीं दीवारों के दरमियां
तुम्हारी सिसकियाँ दबी हैं।
तुम्हारा उल्लास भी
उन्हीं दीवारों ने सँभाल कर रखा है।
<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments