ये और वो's image
0 Bookmarks 52 Reads0 Likes

वो सोये,
एक दूसरे के खाली स्थानों में समा कर..
वो सोये,
एक दूसरे के दु:ख में समा कर..
वो सोये,
एक दूसरे के सपनों में समा कर!!


ये बिखरी,
उसने बाँध लिया..
वो बरसा,
इसने अपना सीना आगे कर दिया..
ये बोली,
तो उसने कान अँजुरि कर दिये…
और पी गया डैश, कॉमा, विरामचिन्ह तक!
वो बोला,
तो लिख लिया इसने रोमकूपों पर…॥

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts