
0 Bookmarks 70 Reads0 Likes
वो तरक्क़ी पसंद है
फ़िक्रमंद भी..!
पिछड़े से गाँव से ले आया है अपने माँ-बाप को
खेतों की गंध वाले कपड़े
पेड़ों से कटी-बनी खूँटियों पर लटकने लगे हैं अब!
पिता के गाँठों भरे हाथ,
खुरपी की जगह
पकड़ने लगे गैस-स्टेशन का पंप!
माँ ने झुकी कमर सीधी की
और सँभाल लिया चूल्हा चौका!
घुटनों के दर्द को भूल
बन गई है पोते के लिये घोड़ा..!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments