
0 Bookmarks 71 Reads0 Likes
(हाल में १३० बच्चों के मरने पर)
तुम्हारे देश का मातम
रात
सात समंदर पार कर
मेरे सिरहाने आ खड़ा हुआ।
लान की घास पर ओस से दिखायी दिये
उन माँओं के आँसू
जिनके बच्चे कभी फूल से
खिलते थे !
पेड़ों की सूनी शाखों पर
माँ के दूध जलने की गंध
लटकी है आज !!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments