तुम (डॉ. शैलजा सक्सेना)'s image
NaN min

तुम (डॉ. शैलजा सक्सेना)

डॉ.  शैलजा सक्सेनाडॉ. शैलजा सक्सेना
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes

तुम रात ओढ़ कर
मेरी नींद के सकोरे में
सपनों के कुछ सिक्के डाल कहाँ निकल गये?

मैं पेड पर टँगे चाँद पर पाँव जमा
उचकती हूँ
तुम्हें बादलों के पीछे ढूँढती हूँ
शायद तुम पहाड़ों पर पाँव रख दौड़ गये हो,
मैं पगलायी हवा सी
हर खोह में, हर गुफा में तुम्हें ढूँढती हूँ
तुम कहाँ हो?

तुम शायद आकाश गंगा के किनारे
निकल गये हो टहलने
तुम्हारे पाँवों के निशानों पर

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts