
0 Bookmarks 36 Reads0 Likes
बीतती है रात जाती,
भोर की पदचाप सुनकर
तो खिले पथ में कमल,
दिगन्तों का कुहासा छट रहा है।
बादलों के पार प्रियतम,
दृग खोलता, अब जग रहा है।
शंख की ध्वनि,
बन किरण, दूर मंदिर में जगी है।
सद्य:स्नाता सुंदरी ले घट,
धो रही पथ प्रिय का
सूर्य का सेवक जगाता,
पुष्प-कलिका चल रहा है।
और उषा ने स्वप्नमीलित,
बोझिल नयन-घट-पट उठाए,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments