
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
नींद,
बोती रही रात भर
सपनों की फसल!
सुबह,
किसान सूरज आया,
रशिमियों की दराँती से
काट कर वह फसल,
कर गया मेरे हवाले
कि
उगा इसे फिर
अपने दिन के सीने में,
और साँस की हवाओं
चाह की आग,
पसीने के पानी से,
सच
कर ही डाल अब
ये सपने!!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments