प्रश्न's image
0 Bookmarks 64 Reads0 Likes

उम्र बनाती रही ज्यामितीय रेखाएँ
मेरी देह पर,
जीवन के सुख-दुख, गुणा-भाग, लाभ-हानि
झुर्रियों में मेरे चेहरे की।
                   भौंहों पर सवालों का
                   अधूरा हल टँगा रहा
लटकता रहा आँखों में शून्य।


अपने से
अपने बच्चों से
अपने पूर्वजों से
पूछा मैंने
कोई हल है क्या?
जीवन के दाँव-पेंच का
हर दिल के चक्रव्यूह का

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts