
0 Bookmarks 49 Reads0 Likes
खाने की मेज से
रसोई तक,
रसोई से खाने की मेज तक
कितने ही फेरे ले चुकी वो,
याद नहीं..
चलते-चलते रुकती है बीच में
भूला सा कुछ याद दिलाने की
कोशिश में स्वयं को..
क्या ढूँढ रही थी???
सब्जी काटने का चाकू
या
अपना कोई भूला सपना??
कहाँ रख कर भूल गई???
नमक की शीशी
या
अपना अस्तित्त्व??
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments