ख़ुशफहमियाँ's image
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

बहुत सी ख़ुशफ़हमियाँ पाली थीं मैंने!

जब कभी भीड़ से गुज़री
स्वयँ को अलग पाया,
मेरी विशिष्टताऒं ने
जैसे मेरे चेहरे को
रंग दे दिया हो कुछ अलग ही!

मेरे संघर्ष,
मेरी उपलब्धियाँ,
मेरी उदासियाँ,
मेरी हँसी
जैसे कुछ अद्वितीय हो,
जैसे मैं कुछ अधिक मनुष्य हूँ
शेष सब से,
अधिक संघर्षशील,
अधिक प्रसन्न,
अधिक गहरे उतरी हुई!

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts