
0 Bookmarks 57 Reads0 Likes
भरी दोपहरी
मन के पाँखी ने,
पँख समेटे
चोंच गड़ाई सीने में
और बैठ गया।
पलकें मुँदती धीरे-धीरे
दाना-पानी
कुछ क्षण को
दूर कहीं पर
छूट गया।
बोली मीठी
चिपकी तालू से
कहने-गाने से
उलसा मन
अब ऊब गया।
थकी-थकी
कैसी बेला है
पँख - हवा के
सारे नाते हवा
हो गये।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments