इंतज़ार अच्छे पाठक का's image
NaN min

इंतज़ार अच्छे पाठक का

डॉ.  शैलजा सक्सेनाडॉ. शैलजा सक्सेना
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes

आसान नहीं होता उस कविता की तरह जीना
जिसे लिखा गया हो
बहुत आँच और पानी देकर 
लेकिन न मिले उसे अच्छा पाठक या श्रोता!
कोई देख न सके
उसकी चुहल को,
न बँधी-तनी मुठ्ठियों को,
कोई आया ही न हो उसकी आँच की तपिश से
अपने ठंडे मन को गरमाने,
ख़ून में गति लाने, 
या उसके पानी में पाँव भिगो, 
उसकी छाँव में कुछ देर सुस्ताने.. ..
ऐसी कविता सोचने लगती है
क्या फ़ायदा...?

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts