
0 Bookmarks 42 Reads0 Likes
रात भर फेंकता रहा आकाश
रुई की पौनियाँ,
हवा का चरखा
कातता
तार तार!
सवेरे ने देखा
सफेद चादरों से ढँकी
धरती,
रो रही है बिलख कर..
सूरज की बिन्दियाँ
जाने कहाँ गिरा आईं .....
फिर एक नया दिन....
किरणें आई,
सफेद चादर
तार-तार,
आसमान
चुप,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments