बोर हो रहे हो तुम!'s image
NaN min

बोर हो रहे हो तुम!

डॉ.  शैलजा सक्सेनाडॉ. शैलजा सक्सेना
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

यूँ कहने को कुछ नया नहीं था
जो आँख की परिधि में था
वह तुम भी जानते हो
मैं भी
पर फिर भी वक़्त बिताने को बोलते रहे तुम
बोलती रही मैं!
जब कि कहने को कुछ नया नहीं था!

आँख के विस्तार से बाहर की चीज़ों को
न तुमने छुआ
न मैंने
मन की झीलें
खड़े-खड़े सूखती रहीं
न मुझे फुरसत थी उसे देखने की
न तुम्हें,
उन में न कोई चाँद झाँका
न कोई सूरज !!

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts