
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
हवाएँ ले के आईं हैं,
हर- सू मौत की ही बू,
बहारों को मैं क्या देखूँ,
कि कुछ अच्छा नहीं लगता।
सारे प्लान ठिठके हैं,
समय भी थम गया सा है,
कराह सीने से उठती है,
कि कुछ अच्छा नहीं लगता।
कहीं एक, दो भी जाते तो,
धीरज धार लेते हम,
यहाँ तो गाँव खाली हैं,
कि कुछ अच्छा नहीं लगता।
पाँवों को समेटा है,
नज़र सब से चुराए हैं,
हमारे बीच है ख़तरा,
कि कुछ अच्छा नहीं लगता।
बहुत मन को धकेला है,
बहुत से पाठ पढ़ डाले,
मगर मन बैठता जाता,
कि कुछ अच्छा नहीं लगता।
हवाएँ आँधियाँ बन कर,
चलेंगी देर तक कितनी?
मगर ये रात बाक़ी है,
कि कुछ अच्छा नहीं लगता॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments