
0 Bookmarks 57 Reads0 Likes
बच्चे की हँसी
फैल गई धीरे-धीरे चारों तरफ़
जा पहुँची ऊँचे
यूकेलिप्टिस के पेड़ों की फुनगी तक,
सूरज की पहली किरण सी
ठहर गई नईं कोपलों पर।
समुद्र के फेन सी
भिगो गई मन के सूखे तटों को।
बच्चे की हँसी
पहाड़ी झरने सी बहती है कल-कल
जा बैठी है बागों के कोनों में
बन कर सूरजमुखी के फूल,
रहने नहीं देती दुबका
कोई अँधेरा
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments