बच्चा's image
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

आधी रात फिर बच्चा रोया।
जाने किन सपनों में था,
बेगाने या अपनों में था,
खोया था या रहा पास,
शायद टूटी कोई आस।।
आधी रात, फिर बच्चा रोया।

भूली पिछली कोई लड़ाई,
फिर सपने में शायद आई,
या फिर इच्छाएँ पगली
पागल उसे बना आई।।
आधी रात फिर बच्चा रोया।

क्षण पहले तो मुस्काया,
खिल-खिल कर था हँस आया,
प्यार से किसने चिपटाया?
मीत मिला क्या मन भाया?

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts