आसान नहीं होता पढ़ना भी's image
NaN min

आसान नहीं होता पढ़ना भी

डॉ.  शैलजा सक्सेनाडॉ. शैलजा सक्सेना
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes

लिखना अगर मुश्किल है
तो
आसान नहीं होता 
किसी और के लिखे को पढ़ लेना।


अपने को किसी और के हवाले कर देना
उसके साथ क़दम से क़दम मिला,
अनजानी राहों पर चल देना
जहाँ वो रुके,
वहाँ रुक जाना।
जहाँ वो रोए,
वहाँ रो देना।
उसके दिखाए रास्तों से
अपनी मुक्ति का रास्ता खोज लेना।
आसान नहीं होता,
आसान नहीं होता किसी और के लिखे को पढ़ लेना

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts