अनचाहे खेल's image
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

भीड़ के शोर में,
हर नयन के छोर में,
हृदय की कोर में,
कसमसाता आँसू कोई
बात ’निज’ की कहीं
हो न पाती कभी।

एक धकापेल है,
व्यर्थ का यह खेल है,
मुस्कराहटों में छिपा,
बुद्धि विष-खेल है।
आइनों में देख कर,
क्या कभी भ्रम हुआ?
एक ही रूप में,
रूप की अनेकता,
अनेकता को देख-देख,
चकित हुई चेतना,
यही हुई वेदना,
खेल रहे खेल सभी

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts