सातवाँ मौसम's image
NaN min

सातवाँ मौसम

डॉ.  ऋतु खरेडॉ. ऋतु खरे
0 Bookmarks 20 Reads0 Likes

 

मौसम के समाचार से
बेख़बर बेसुध, 
एक काँच के बुलबुले में 
बैठी जैसे कोई बुत। 

पीले गेरुए के
मध्य का रंग
पत्तियों का एक युगल
मानो युग युग का संग, 
अनायास यूँ 
उड़ आया मेरे पास, 
जैसे चर्म फेंक कर 
आ बैठी दबी हुई एक आस। 
और मैं—
चावल सी खिली थी 
खीर की मिठास से, 
चाँदनी सी धुली थी 
शरद के पूर्णमास से। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts