रिश्ते की अर्थी's image
NaN min

रिश्ते की अर्थी

डॉ.  ऋतु खरेडॉ. ऋतु खरे
0 Bookmarks 24 Reads0 Likes

इस प्रबुद्ध संसार में
हमने की अपवादों की आशा, 
जतन से खोजे सौ बावरे 
और पूछी जीवन की परिभाषा, 
एक सुर में बोले—
 
कल तक जो था
खुले हाथों से सींचा 
हरे भरे सम्बन्धों का बग़ीचा, 
आज है मात्र 
कँपकँपाते हाथों से थामा 
क्रमशः मुरझाता हुआ एक गुलदस्ता, 
हृदय के हर एक खंड में है अटका 
एक अलग खंडित रिश्ता। 
कोई जबरन खिंचता है 
तो कोई मरम्मत के लिए तरसता है, 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts