
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes
रहस्य सी जन्मी थी
रहस्य सी ही मिट्टी में समाओगी क्या?
किस मिट्टी की बनी हो
दर्पण में झाँक कर नहीं
भीतर टटोल कर बताओगी क्या?
मुझे गोद लिए एक नीली नदी
मैं श्वेत पवित्र,
बोलूँ बिन छन्नी
बिखेरूँ नवपुस्तक सा इत्र,
थोड़ा फुसलाओ बहुत बहल जाऊँ
थोड़ा उकसाओ पूरी कथा सुनाऊँ,
मन चाहे तो एक सेतु एक छोर
पर मैं धारा संग बहती जाऊँ,
जैसे कोई “कागज़” की नाव।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments