
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes
देखो, इन लहरों को!
न छेड़ो,
इसके अस्तित्व की नैसर्गिकता को
सोई ही रहने दो इन लहरों को।
जो अपनी तमन्नाओं की कोहनी का
तकिया बनाए,
किसी भोले शिशु-सी
अपलक झाँकती, निहारती,
कभी मुस्काती, कभी झिझकती,
कभी अपनी अल्हड़ मस्ती में,
बहती जाती अनजान,
खोई है अपने ही में।
देखो, इन लहरों को
न छेड़ो,
इसके अस्तित्व की नैसर्गिकता को
सोई ही रहने दो इन लहरों को।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments