मार्गदर्शक कबीर's image
NaN min

मार्गदर्शक कबीर

डॉ.  रानू मुखर्जीडॉ. रानू मुखर्जी
0 Bookmarks 19 Reads0 Likes

एक ही राह अपनाने को 
ज़माने भर के दर्द को मिटाने को 
आया एक फ़क़ीर। 
 
जिसके जीवन दर्शन ने 
जग को सीखाया प्रेम से रहना 
और जग को बनाना एक 
धर्मनिरपेक्ष नीड़। 
 
मोह माया से न रखना हेत 
कथनी - करनी में छोड़ भेद 
झीनी-झीनी बीनी चदरिया 
ओढ़ कबीरा आया बताने यह भेद। 
 
खड़ा कबीरा बाज़ार में 
डफली बजाए और गाए 
सबका मालिक एक है कबीरा 
दिन भर जागे रात भर गाए। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts