ज़िन्दगी तेरी हर इक बात हसीं's image
NaN min

ज़िन्दगी तेरी हर इक बात हसीं

डॉ.  रामवृक्ष सिंहडॉ. रामवृक्ष सिंह
0 Bookmarks 61 Reads0 Likes

ज़िन्दगी तेरी हर इक बात हसीं
दिन हैं सोने के तो हर रात हसीं
तू न जाना झटक के हाथ मेरा
तोड़ उल्फ़त के ये जज़्बात हसीं।
 
तेरी ख़ातिर मरा हूँ जी-जीकर
क़तर-ए-ख़ून-ए-जिगर पी-पीकर।
इस तरह कैसे चली जाएगी
छोड़कर सारी कायनात हसीं।
 
आ कि हर ख़्वाब की ताबीर करें
इक नयी सुब्ह की तामीर करें
आ तेरी माँग में सजा दूँ मैं
चाँद-तारों की ये सौग़ात हसीं।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts