क्यों करती रतजागे?'s image
NaN min

क्यों करती रतजागे?

डॉ.  रामवृक्ष सिंहडॉ. रामवृक्ष सिंह
0 Bookmarks 53 Reads0 Likes

पौ तो फटी नहीं ओ चिड़िया, क्यों करती रतजागे?
क्या तेरा परिजन भी कोई बार-बार जल माँगे?

 
ज्वर से तपता शिशु तेरा भी सोता नहीं बता क्या?
या फिर तेरे नीड़ का आकर पूछे कोई पता क्या?

 
सो जा रे चिड़िया, निशीथ को घर अपने दे जाने।
पौ फट जाए, तब जाना चुगने खेतों में दाने।

 
मत चिन्ता कर व्यर्थ, हाथ में बता कहाँ कुछ तेरे।
ओ चिड़िया, पौ फटेगी, होंगे दूर सभी अन्धेरे।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts