हे शिव, तुम ही कहो's image
NaN min

हे शिव, तुम ही कहो

डॉ.  रामवृक्ष सिंहडॉ. रामवृक्ष सिंह
0 Bookmarks 61 Reads0 Likes

मैं मसान में बैठा निज शव साध रहा हूँ
बिखरी साँसों से जीवन को बाँध रहा हूँ
 
हे शिव, तुम ही कहो कि आगे क्या करना है
उजियारे को तिमिर से अब कितना डरना है
 
एक बिन्दु है मृत्यु, ज़िन्दगी किन्तु चिरंतन
निज शव पर आसीन यही करता मैं चिंतन
 
नहीं मरूँगा अभी, सुनो शिव, ज़िद है मेरी
बजा रहा हूँ मैं जिजीविषा की रणभेरी॥

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts