बहुत दूर जाना है's image
NaN min

बहुत दूर जाना है

डॉ.  रामवृक्ष सिंहडॉ. रामवृक्ष सिंह
0 Bookmarks 20 Reads0 Likes

औषधियाँ तब काम करेंगी, जब तुम करने दोगे।
ख़ुद को कर निसहाय नहीं तुम असमय मरने दोगे।
 
जीवन-मृत्यु बहुत कम अंतर, छोटी-सी है बात।
वही जिया जो बिता सका नैराश्य भरी यह रात।
 
आओ, मन को समझाओ, करने हैं कितने काम।
नहीं-नहीं, ऐसे कैसे छोड़ें जीवन-संग्राम।
 
बहुत दूर जाना है, अभी तो पकड़े जीवन-डोर।
आती है रौशनी चलो बस पकड़ उसी का छोर।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts