क़िस्मत के मोती's image
NaN min

क़िस्मत के मोती

डॉ.  राम कुमार माथुरडॉ. राम कुमार माथुर
0 Bookmarks 62 Reads0 Likes

तुम्हारे हमारे
उसके इसके
न जाने कौन कौन
किस किसके
हिस्से के
वो जो टपकने वाले मोती थे
इस शहर की सफ़ेद दुकान पर बिकते थे
बिकते थे सभी वो मोती
जो कभी सीपों के अंदर होते थे
नहीं बिके तो वो जो
गर्म जेबों, सिर के ताज वाले थे
नहीं बिके वो भी जो
नन्हे हाथों के खिलौने थे। 
अलग अलग तक़दीर के
अलग अलग मोती
तेरे, मेरे
इसके, उसके
न जाने
किस किसके

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts