कैसे लाँघी- मर्यादा?'s image
NaN min

कैसे लाँघी- मर्यादा?

डॉ.  रमा द्विवेदीडॉ. रमा द्विवेदी
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

 तुम तो मर्यादा में रहते,
यही सुना था,यही पढ़ा था।
फिर कैसे लाँघी मर्यादा?
और तांडव नृत्य किया था॥

त्राहि-त्राहि मच गई चहुँदिशि,
कैसा क्रूर रूप धरा था।
कुछ पल में ही नष्ट कर गए,
आस-पास निस्तब्ध बना था॥

ऐसा दंड फिर कभी न देना,
यह सृष्टि ना सह पायेगी।
खुद पर इतना पाप न लेना,
तुम्हें मुक्ति ना मिल पायेगी॥

माना अपराध हुआ है हमसे,
पर्यावरण मिटाने का।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts