
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
हर अनुभूति परिभाषा के पथ पर बढ़े -
यह आवश्यक नहीं,
शब्दों की भी होती है एक सीमा,
कभी-कभी साथ वे देते नहीं,
इसलिये बार-बार मिलने व कहने पर,
यही लगता है जो कहना था, कहाँ कहा?
’प्रेम’ ऐसी ही इक ’अनुभूति’ है,
वह मोहताज़ नहीं रिश्तों की।
<No posts
No posts
No posts
No posts

Comments