
0 Bookmarks 61 Reads0 Likes
यह धुआँ
सच ही बहुत कडुआ -
घना काला
क्षितिज तक दीवार फिर भी
बन न पाएगा।
लाश की सूरज दबी
चट्टान के नीचे
सोच यह मन में
ठठा कर रात हँसती है
सुन अँधेरी कोठरी की वृद्ध खाँसी को
आत्ममुग्धा- गर्विता यह
व्यंग्य कसती है
एक जाला-सा
समय की आँख में उतरा
पर उजाला सहज ही यों
छिन न पाएगा।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments