
0 Bookmarks 65 Reads0 Likes
इस बादल का जल
काजल-भर
ज्योतित रेख नहीं कोई।
इसके गर्जन से
थर्राता
चिंताकुल बूढ़ा आकाश
लादे है
यह वसुंधरा भी
छाती पर केवल संत्रास
अंधियारे
सब गलियारे हैं
दीपित लेख नहीं कोई।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments