शब्द सभी पथराए's image
NaN min

शब्द सभी पथराए

डॉ.  राजेन्द्र गौतमडॉ. राजेन्द्र गौतम
0 Bookmarks 33 Reads0 Likes

बहुत कठिन संवाद समय से
शब्द सभी पथराए

हम ने शब्द लिखा था- ’रिश्ते‘ 
अर्थ हुआ बाजार 
’कविता‘ के माने खबरें हैं 
’संवेदन‘ व्यापार

भटकन की उँगली थामे हम 
विश्वग्राम तक आए

चोर-संत के रामायण के 
अपने-अपने ‘पाठ‘ 
तुलसी-वन को फूँक रहा है
एक विखंडित काठ

नायक के फंदा डाले
अधिनायक मुस्काए

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts