पिता सरीखे गाँव's image
NaN min

पिता सरीखे गाँव

डॉ.  राजेन्द्र गौतमडॉ. राजेन्द्र गौतम
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

तुम भी कितने बदल गए
ओ पिता सरीखे गाँव।

 

परम्पराओं -सा बरगद का
कटा हुआ यह तन
बो देता है रोम-रोम में
बेचैनी सिहरन

तभी तुम्हारी ओर उठे ये
ठिठके रहते पाँव।

 

जिसकी वत्सलता में डूबे
कभी-कभी संत्रास
पच्छिम वाले उस पोखर में
सड़ती है अब लाश

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts