
0 Bookmarks 19 Reads0 Likes
यह रोडे-कंकड़-सा जो कुछ अटपटा सुनाते हैं
गीतों की इससे नई एक हम सड़क बनाते हैं।
फिर सुविधाओं के रथ पर चढ़कर
आएँ आप मजे से
फिर जयजयकारों के मुखड़े हों
दोनों ओर सजे से
हम टायर के जूतों-से छीजे संवेदन पहने हैं
आक्रोशी मुद्रा- तारकोल भी हमीं बिछाते हैं।
हम हैं कविता के राजपथिक कब?
हम तो अंत्यज हैं
स्वागत में रोज बिछा करते हैं
हम केवल रज हैं
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments