कोरोना में मौत's image
NaN min

कोरोना में मौत

डॉ.  रजत रानी मीनूडॉ. रजत रानी मीनू
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes

दूर क्षितिज तक
सन्नाटा था
सिर्फ़ प्रकृति
निहार रही थी
और वह प्रकृति को
निहार रहा था
फटी आँखों से
गगन में धूप फैली थी
चमकीली – 
सिर पर रखे
घर-गृहस्थी का बोझा
एक पेड़ की छाँव
देख कर वह
सुस्ताने को ठहरा
देख कर नज़ारा
होश उड़ गये थे उसके
कुछ कुत्ते–
नोच रहे थे
मानव के क्षत-विक्षत
मृत शरीर को।
उसके मुँह से 
यकायक निकला–
ओह

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts