कोरोना के बाद's image
NaN min

कोरोना के बाद

डॉ.  रजत रानी मीनूडॉ. रजत रानी मीनू
0 Bookmarks 74 Reads0 Likes

बहुत दिनों के बाद
घर की घंटी
बजी है
किसी की आमद
सुनाई दी है
उसकी दस्तक ने
उत्सुकता पैदा की है
अपने घर आने की
दावत दी है
टेबल पर चाय सजी है।
बहुत दिनों के बाद
चिड़ियाँ चहकी हैं
बालकनी में,
बहुत दिनों के बाद
सड़क आबाद हुई हैं
बाजार सजे हैं
धूप खिली है
अख़बार के पन्ने खुले हैं।
बहुत दिनों के बाद
रसोई में नान वेज की
ख़ुशबू फैली है,<

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts