भारत माता's image
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes

कोरोना में
लॉक डाउन
मेरा कैसा लॉक डाउन?
घर नहीं,
आँगन नहीं
कहाँ ठहरूँ?
ताला लगा कर
कहाँ बैठूँ?
कहाँ निश्चितता से 
बैठ कर काम करूँ?
मेरे तो
पेट में कुनमुना रही है
लातें मार रही है
नौ महीने की
आजन्मी संतान।
ओह! प्रसव वेदना
अब कैसे सँभालूँ 
अकेले
जन्मती संतान को?
राह का दर्द
प्रसव के दर्द में घुल गया
दो टाँगों के बीच

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts